फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad Murder, Wife murdered with a wooden stick, attacked suddenly while she was sleeping

Farrukhabad Murder: लकड़ी की फंटी से पत्नी की हत्या, सोते समय अचानक किया था हमला, पति हिरासत में

Tue, 05 Dec 2023 10:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 05 Dec 2023 10:49 AM IST
सार

Farrukhabad Crime: पुलिस ने रात में पति धीरेंद्र उर्फ रिंकू को हिरासत में लेकर घटनास्थल से आलाकत्ल बरामद कर लिया। हादसे की भनक लगते ही मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव डूंगरपुर स्थिर मायके से आरती के पिता प्रताप सिंह परिजनों के साथ पहुंच गए।

विज्ञापन
Farrukhabad Murder, Wife murdered with a wooden stick, attacked suddenly while she was sleeping
घर के बाहर खड़े ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज कोतवाली क्षेत्र में घर के अंदर बरामदे में सो रही पत्नी की लकड़ी की फंटी से हमला कर पति ने हत्या कर दी। बच्चों की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। अस्पताल ले जाने के बाद शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।  थाना क्षेत्र के गांव नगला जोध निवासी धीरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू ने सोमवार की रात करीब 11 बजे घर के बरामदे में सो रही पत्नी आरती (33) की लकड़ी की फंटी से हमला कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

आवाज सुनकर जागे बच्चों ने लहूलुहान मां को देखा, तो बाबा को सूचना दी। जानकारी होते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। थानाध्यक्ष राजेश राय, खुदागंज चौकी प्रभारी दीपक कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस आरती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल से आलाकत्ल बरामद
यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस ने रात में पति धीरेंद्र उर्फ रिंकू को हिरासत में लेकर घटनास्थल से आलाकत्ल बरामद कर लिया। हादसे की भनक लगते ही मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव डूंगरपुर स्थिर मायके से आरती के पिता प्रताप सिंह परिजनों के साथ पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed