फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Middle-aged man returning from a feast dies after being hit by a train

Farrukhabad: दावत खा कर लौट रहे अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 08 Jul 2024 06:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 08 Jul 2024 06:00 PM IST
सार

फर्रुखाबाद जिले में ट्रेन से कटकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Farrukhabad: Middle-aged man returning from a feast dies after being hit by a train
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहम्मदाबाद में दावत खाकर घर लौटते वक्त एक ग्रामीण की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रात में घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की, तब ट्रेन से कटने की जानकारी हुई। कोतवाली क्षेत्र के गांव लुकटपुरा निवासी रामनिवास (50) रविवार शाम सात बजे पड़ोसी गांव नगला अमृत दावत खाने गए थे। रात में फर्रुखाबाद से मैनपुरी की ओर जा रही कालिंदी एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई।
विज्ञापन


रेल कर्मचारी ने इसकी सूचना उपस्टेशन अधिकारी आरके गुप्ता को दी। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। रात में जब रामनिवास घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों को जानकारी हुई। इसके बाद ही परिजनों ने खोजबीन की। जानकारी होने पर पुलिस से संपर्क किया। कोतवाली प्रभारी मनोज भाटी ने रात में ही शव मोरचरी भिजवा दिया। पत्नी धनदेवी, बड़े भाई राम नारायण व रामरतन का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed