फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Mentally ill elderly woman jumps into Kali River she leapt in front of her grandson

फर्रुखाबाद: काली नदी में कूदीं मानसिक रूप से अस्वस्थ वृद्धा, नाती के सामने लगाई थी छलांग, तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 30 Sep 2026 02:33 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 30 Sep 2026 02:33 PM IST
सार

Farrukhabad News: मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कटिन्ना मानिकपुर में बुधवार सुबह 63 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला काली नदी में कूद गईं। घटना के वक्त उनका नाती मौके पर मौजूद था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला की खोजबीन शुरू की है।

विज्ञापन
Farrukhabad Mentally ill elderly woman jumps into Kali River she leapt in front of her grandson
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटिन्ना मानिकपुर निवासी गीता देवी (63) पत्नी सौदान सिंह बुधवार सुबह काली नदी में कूद गईं। अभी तक उनका पता नहीं चल सका है। बताया गया कि गीता देवी मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं।

विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह काली नदी के पास पहुंचीं और कूद गईं। घटना के समय उनका नाती दीपक भी मौके पर मौजूद था। परिजन के अनुसार गीता देवी के पुत्र सुधीर गुरुग्राम और सुनील रोहतक में नौकरी करते हैं। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से नदी में महिला की तलाश करा रही है। एनडीआरफ की टीम का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed