{"_id":"67f51349e52aad72e900f9d2","slug":"farrukhabad-laborer-dies-after-falling-from-the-roof-of-a-cold-storage-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: कोल्ड स्टोर की छत से गिरकर मजदूर की मौत, बिना पुलिस कार्रवाई के शव घर ले गए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: कोल्ड स्टोर की छत से गिरकर मजदूर की मौत, बिना पुलिस कार्रवाई के शव घर ले गए परिजन
Tue, 08 Apr 2025 05:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 08 Apr 2025 05:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतपुर क्षेत्र के एक कोल्ड स्टोर में निर्माण कर रहा मजदूर सोमवार रात छत से गिर गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मोहम्मदाबाद थाने के गांव अखई नगला निवासी प्रेमबाबू (30) अमृतपुर स्थित एक कोल्ड स्टोर में मजदूरी कर रहा था। वहां महरूपुर के श्यामाचरण की मशीन से लिंटर डाला जा रहा था। सोमवार रात प्रेमबाबू छत से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल को श्यामाचरन सीएचसी राजेपुर ले गए। वहां हालत में सुधार न होने पर भाई पंचम लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। काफी देर हीलाहवाली के बाद मशीन मालिक और कोल्ड मालिक ने परिजनों का आर्थिक सहयोग किया। इसके बाद भाई पंचम बिना पुलिस कार्रवाई के शव घर लेकर चला गया। छोटा भाई पंचम ने बताया कि प्रेमबाबू चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मां अनीता और पत्नी वर्षा का बुरा हाल है।
विज्ञापन