फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Kanwariya dies in collision with a private bus, companion critical

Farrukhabad Accident: डग्गामार बस की टक्कर से कांवड़िया की मौत, साथी गंभीर

Mon, 12 Aug 2024 10:38 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 12 Aug 2024 10:38 AM IST
सार

Farrukhabad News: बेकाबू बस ने बाइक सवार कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि साथी घायल हो गया।

विज्ञापन
Farrukhabad: Kanwariya dies in collision with a private bus, companion critical
इसी बस से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रूखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद में बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जैतपुर के पास तेज रफ्तार डग्गामार बस ने बाइक सवार कांवड़ियों को टक्कर मार दी। इसमें दो कांवड़िये घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा। उधर अन्य कांवड़ियों ने बस का पीछा करके मुरहास के सामने एक ढाबे के पास पकड़ लिया। इसके बाद बस में तोड़फोड़ कर दी। चालक मौके से भाग गया। सवारियां भी मौके से भाग गईं। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां मैनपुरी के बेवर कस्बा के बिजली घर के पीछे निवासी मंगू (26) को मृत घोषित कर दिया। साथी अंकित (28) की हालत गंभीर है। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है। अस्पताल में भी पुलिस ने जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed