फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Jail warden dies after chest pain, serious allegations against jail superintendent

Farrukhabad: सीने में दर्द के बाद जेल वार्डन की मौत, जेल अधीक्षक पर गंभीर आरोप

Wed, 15 May 2024 10:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 15 May 2024 10:52 PM IST
सार

Farrukhabad News: सीने में दर्द के बाद जिला जेल के वार्डन की मौत हो गई। साथी के मरने की सूचना पर पहुंचे 25 से अधिक जेल वार्डनों में आक्रोश है। जेल वार्डनों ने अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Farrukhabad: Jail warden dies after chest pain, serious allegations against jail superintendent
जेल वार्डनों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंचने से पहले ही जिला जेल के वार्डन की मौत हो गई। साथी की मौत की सूचना पर पहुंचे 25 से अधिक जेल वार्डनों ने जेल अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि जेल अधीक्षक तब तक छुट्टी नहीं देते, जब तक बीमार परिजन की मौत नहीं हो जाती।

विज्ञापन


जिला जेल में तैनात जेल वार्डन जगदीश प्रसाद (56) को शाम के वक्त सीने में दर्द हुआ। इसके बाद जेल स्टाफ और परिजन निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने जांच के लिए लिखा। जांच कराने के दौरान ही उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें रात को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। साथी की मौत की सूचना मिलते ही जिला जेल से 25 से अधिक वार्डन लोहिया अस्पताल पहुंच गए। उनमें जेल अधीक्षक के खिलाफ आक्रोश शुरू हो गया। इसी दौरान कुछ साथियों ने जेल अधीक्षक पर अत्याचार करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

जेल वार्डन हरीश कुमार ने बताया कि उनसे आवास पर ड्यूटी करवाई जा रही थी। इसी दौरान बंदर ने फूल तोड़ दिया, तो एक हजार रुपये जुर्माना वसूला और दो दिन तक ड्यूटी पर नहीं लिया। दूसरे वार्डन सचिन कुमार ने कहा कि एक बार उनकी ड्यूटी में बंदर ने एक पेड़ तोड़ा, तो साढ़े तीन हजार रुपये के 10 पेड़ मंगवाए गए। तीन दिन तक ड्यूटी नहीं कराई गई।

 

वार्डन पवन ने बताया कि उनकी मां कैंसर पीड़ित थीं। इलाज के लिए अवकाश मांगा, मगर नहीं मिली। पिछले महीने मौत होने पर ही अवकाश दिया गया। जितेंद्र ने कहा कि गंभीर बीमार होने पर भी बहानेबाजी का आरोप लगाया जाता।
इस मामले में जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद का कहना है कि आठ से 12 बजे सिपाही (वार्डन) ड्यूटी पर था।
विज्ञापन

इसके बाद दिक्कत होने पर जेल में ईसीजी कराया। दो दिन का रेस्ट देकर घर भेज दिया। चार बजे हालचाल लेने सिपाही को भेजा और निजी डॉक्टर के यहां ईसीजी कराया। वहां जांच कराने दूसरी लैब पर ले गए। कुछ लोग चुनाव में अवकाश न मिलने के कारण आरोप लगा रहे हैं। जबकि हरीश की पत्नी से पूछ लिया जाए, कभी छुट्टी के लिए मना नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed