फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad jail ruckus: Superintendent and jailer accused of killing prisoner Sandeep by feeding him medicine

फर्रुखाबाद जेल बवाल: अधीक्षक व जेलर पर बंदी संदीप को दवा खिलाकर मारने का आरोप, एसओ बोले- उच्चाधिकारियों के खिलाफ...

Mon, 08 Nov 2021 08:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 08 Nov 2021 08:33 PM IST
सार

शैलेंद्र ने आरोप लगाया कि जेल अधीक्षक रामधनी व जेलर अखिलेश कुमार ने भाई संदीप को एक टेबलेट खिला दी। उसके बाद संदीप बेहोश हो गया। संदीप को जिला जेल से लोहिया अस्पताल भेजा गया। वहां से सैफई रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई।

विज्ञापन
Farrukhabad jail ruckus: Superintendent and jailer accused of killing prisoner Sandeep by feeding him medicine
फतेहगढ़ जिला जेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्रुखाबाद जिला जेल के अधीक्षक व जेलर पर गलत दवा खिलाकर बंदी संदीप को मारने का आरोप लगाकर मेरापुर थाने में भाई ने तहरीर दी। एसओ ने इस संबंध में एसपी व डीएम से बात करने के बाद जांच सक्षम अधिकारी को तहरीर सौंपने का दावा किया है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि उच्चाधिकारियों पर लगे आरोप की जांच वह कैसे कर सकते हैं। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव बिराहिमपुर निवासी शैलेंद्र ने सोमवार को जिला जेल के अधीक्षक रामधनी, जेलर अखिलेश कुमार पर बंदी भाई संदीप को गलत दवा खिलाकर मारने का आरोप लगाकर तहरीर दी।
विज्ञापन


इसमें बताया कि भाई संदीप दहेज हत्या के मुकदमे में वर्ष 2012 से जिला जेल में बंद था। 28 अक्तूबर को बंदी संदीप को तेज बुखार आया। लेकिन जिला जेल में संदीप का इलाज नहीं कराया गया। संदीप की हालत खराब होती चली गई। भाई संदीप के साथ बंद अन्य बंदियों ने जेल प्रशासन की इलाज न कराने की शिकायत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैलेंद्र ने आरोप लगाया कि जेल अधीक्षक रामधनी व जेलर अखिलेश कुमार ने भाई संदीप को एक टेबलेट खिला दी। उसके बाद संदीप बेहोश हो गया। संदीप को जिला जेल से लोहिया अस्पताल भेजा गया। वहां से सैफई रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई।

अधीक्षक व जेलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। एसओ देवी प्रसाद गौतम ने बताया कि बंदी के भाई शैलेंद्र ने अधीक्षक व जेलर पर आरोप लगाकर तहरीर दी है। दोनों ही उच्चअधिकारी हैं। उनके खिलाफ वह जांच नहीं कर सकते हैं। इस मामले में डीएम व एसपी से बात करने के बाद सक्षम अधिकारी को जांच करने के लिए तहरीर सौंप देंगे।

आठ बंदियों ने डीएम को भेजा था शिकायती प्रार्थना पत्र
जिला जेल की बैरक नंबर नौ में बंद  बदी पप्पू उर्फ रघुनंदन, संजीव, राजीव, संजय, सत्यराम, गुड्डू, राम निवास ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजकर जेलर व डिप्टीजेलर शैलेश कुमार सोनकर की शिकायत की थी। इसमें कहा था कि 18 अक्तूबर से बंदी संदीप की तबियत खराब है।

जेलर व डिप्टी जेलर ने बंदी संदीप को दवा खिला दी। इसके बाद से संदीप बेहोश और कुछ खा पी नहीं रहा  है। लोहिया में उपचार कराने की बात कहने पर डिप्टी जेलर पर धमकी देने का आरोप लगाया है। डीजी जेल आनंद कुमार ने इस बिंदु पर भी जांच कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed