फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Jail guard suspended in connection with inmate's suicide

Farrukhabad: सेंट्रल जेल में कैदी के आत्महत्या के मामले में बंदी रक्षक निलंबित

Wed, 18 Feb 2026 07:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Feb 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Jail guard suspended in connection with inmate's suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

फतेहगढ़ स्थित सेंट्रल जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहे कैदी के चार दिन दिन पूर्व आत्महत्या करने के मामले में बंदी रक्षक को निलंबित कर दिया गया। प्रथम दृष्टया जांच में बंदी रक्षक की लापरवाही पाई गई है। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव सिलसंडा निवासी प्रभात उर्फ प्रभाकर (40) किशोरी से दुष्कर्म के मामले में 24 मार्च 2024 से सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

विज्ञापन


13 फरवरी को दोपहर वह जेल में दरी कारखाने के पास पुरानी खाली पड़ी बैरक में जाकर लोहे के पाइप में अंगोछे से फंदा लगाकर लटक गया था। उसे फंदे से उतारकर लोहिया अस्पताल लाया गया गया था। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेंट्रल जेल अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि कैदी के आत्महत्या के मामले में बंदी रक्षक वीरेंद्र कुमार प्रथम दृष्टया जांच में लापरवाही का दोषी पाया गया। इससे बंदी रक्षक को उन्होंने निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed