{"_id":"6ac008530d793005d80f0a7d","slug":"five-houses-were-swallowed-by-the-river-due-to-severe-erosion-caused-by-the-ganges-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-149486-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गंगा की तेज कटान से पांच मकान नदी में समाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गंगा की तेज कटान से पांच मकान नदी में समाए
विज्ञापन
फोटो-12 समैचीपुर चितार में कटान करती गंगा। संवाद
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के समैचीपुर गांव में शुक्रवार को गंगा नदी की तेज कटान के कारण पांच ग्रामीणों के मकान नदी में समा गए। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। प्रभावित परिवारों में अमरूल हसन, अंसार, फरमान अली, अख्तर नवाज और लालू हैं। गांव के अन्य मकान भी गंगा की कटान की जद में आ गए हैं।
अब ग्रामीण अपने घरों का सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुट गए हैं। गांव चौरा के पास शमसाबाद-शाहजहांपुर मार्ग पर भी बाढ़ का पानी तेजी से बह रहा है। इसके बावजूद चालक जान जोखिम में डालकर वहां से निकलने को मजबूर हो रहे हैं। गांव के सिजवान ने बताया कि गंगा लगातार कटान कर रही है। कहा कि कई मकान पहले ही कटान की चपेट में आ चुके हैं। पिछले कई दिनों से गंगा की कटान में तेजी आई है। लोगों को आशंका है कि यदि कटान इसी तरह जारी रही तो अन्य मकान भी गंगा की धारा में समा सकते हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से गंगा की कटान रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। कायमगंज तहसीलदार अरविंद कुमार ने समैचीपुर में मकानों के कटान की जानकारी मिलने की पुष्टि की है। बताया कि प्रभावित परिवारों की सूची अभी तैयार नहीं हुई है। सूची तैयार कराई जा रही है। सूची बनने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन इस मामले पर गंभीरता से विचार कर रहा है।