फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad: husband cut wife's neck with a shovel

फर्रूखाबाद: पड़ोसी युवक के घर आने-जाने को लेकर पत्नी से होता था विवाद, पति ने फावड़े से काट दी गर्दन

Fri, 09 Jul 2021 10:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 09 Jul 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के कंपिल में फावड़े से सिर व गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर महिला की हत्या कर दी गई है। पुलिस महिला के पति व पड़ोसी युवक की तलाश कर रही है। पति, पड़ोसी युवक के घर पर आने-जाने का विरोध करता था। इसकी चलते हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस को मौके से खून से सनी खुरपी, फावड़ा व महिला के टूटे बाल मिले हैं। 
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला पट्टी मदारी निवासी रामऔतार बाथम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। पहले वह गुजरात में भट्ठे पर काम करता था। कोरोना के कारण काफी समय से यहीं मजदूरी कर रहा है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि रामऔतार जब मजदूरी करने जाता था तो पड़ोसी युवक घर आता था। रामऔतार को युवक के घर आने पर आपत्ति थी।
विज्ञापन


इस बात को लेकर पत्नी अनीता देवी (35) से अक्सर झगड़ा होता था। पिछले पांच दिनों से दंपती में विवाद चल रहा था। शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। इस पर बेटी रोशनी (10), ज्योति (8), सुहानी (6) दो वर्षीय बहन दिव्यांशी को गोद में लेकर कुछ दूर पर रह रहे चाचा संतोष व हीरालाल के घर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लगभग तीन बजे चारों बच्चे घर आए तो मां को बरामदे में लहूलुहान हालत में मृत अवस्था में पड़ा देखा। बच्चों के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस को बरामदे में खून से सनी हुई खुरपी व फावड़ा मिला। कमरे व बरामदे में जगह-जगह खून पड़ा था। जीने व कमरे में अनीता के टूटे बाल मिले। घटना स्थल को देेखकर लग रहा था कि अनीता का पति से काफी देर तक झगड़ा चला और मारपीट भी हुई।

अनीता की गर्दन व चेहरे पर कई गहरे घाव थे। सीओ कायमगंज राजवीर सिंह, एसओ राजेंद्र विक्रम सिंह ने बच्चों व पड़ोसियों से जानकारी की। बेटी रोशनी ने मां अनीता व पिता के बीच झगड़ा होने की बात बताई। उसने बताया कि पड़ोस के अंकल के घर आने पर मां भी विरोध करती थी। पुलिस ने शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव सरैया निवासी अनीता के भाइयों को सूचना भेज दी। सीओ राजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

गुरुवार को भी रामऔतार ने पत्नी की पिटाई की थी
रामऔतार ने गुरुवार की रात पत्नी अनीता की पिटाई की थी। शोर सुनकर जुटे मोहल्ले के लोगों ने हस्तक्षेप किया था। पति-पत्नी को समझाकर मामले को रफा दफा कर दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed