{"_id":"6991ec6d4c28d5c686034647","slug":"farrukhabad-grandson-riding-an-e-rickshaw-dies-after-colliding-with-tractor-injuring-three-others-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार नाती की मौत, नाना-नानी सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार नाती की मौत, नाना-नानी सहित तीन घायल
Sun, 15 Feb 2026 09:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 15 Feb 2026 09:27 PM IST
सार
साले के बेटे के यहां भरखा पट्टी में दावत खाने के बाद वापस जा रहे थे। सभी घायलों को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में भर्ती सरवन देवी व देवीसहाय राजपूत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साले के बेटे के घर से दावत खाकर लौटते समय रविवार रात राजेपुर थाना क्षेत्र में चाचूपुर के पास ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार नाती की मौत हो गई। नाना-नानी सहित तीन लोग घायल हो गए। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव करनपुरदत्त निवासी देवीसहाय राजपूत (55), पत्नी सरवन देवी (50) व शाहजहांपुर थाना परौर के गांव जरौर निवासी बेटी सदावती के पांच वर्षीय बेटे आशीष पुत्र पिंटू राजपूत के साथ गांव भरखा पट्टी साले के बेटे रामवीर घर दवात खाने ई-रिक्शा से गए थे।
विज्ञापन
शाम करीब सात बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान चाचूपुर के पास ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा चालक रामनिवास सहित सभी लोग घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टर ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। अन्य लोगों को भर्ती कर लिया गया। रामनिवास देवीसहाय के भाई हैं। उन्होंने बताया कि आशीष का एक वर्ष भाई है। राजेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। चालक फरार हो गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन