फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Four people drowned while bathing in Ganga, two died

Farrukhabad: गंगा स्नान कर रहे चार लोग डूबे, दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 12 May 2025 02:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 12 May 2025 02:26 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Four people drowned while bathing in Ganga, two died
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

बुद्ध पूर्णिमा पर अलग-अलग स्थानों पर गंगा में नहाते समय सात लोग डूब गए। काफी प्रयास के बाद भी डी-फार्मा के छात्र और एक बच्चे को नहीं बचाया जा सका। छात्र चार दोस्तों और बच्चा परिवार के साथ गंगा नहाने गया था। छात्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी अजय प्रताप कटियार का पुत्र अभिषेक कटियार (26), मोहल्ले के ही मनीष (25), श्लोक (23), रानू (25) और बिल्हौर निवासी रिश्तेदार दीपक के साथ सोमवार सुबह गंगा नहाने गए थे। पांचों दुर्वाषा ऋषि आश्रम से आगे गंगा नहा रहे थे कि तभी सबसे पहले श्लोक डूबने लगा। उसे मनीष और अभिषेक ने बचाया तो वह दोनों भी डूबने लगे।
विज्ञापन


रानू और दीपक ने तीनों को बचाने के लिए हाथ बढ़ाया, तब तक तीनों गहरे पानी में जा चुके थे। रानू और दीपक ने शोर मचाया तो एक नाव पर सवार युवकों ने मनीष और श्लोक को बचा लिया। वहीं, अभिषेक गहरे पानी में समा गया। गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला। उसे लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह इकलौता बेटा था। वह डी-फार्मा का छात्र था। मां सीता, पिता अजय प्रताप और परिजन बेहाल हैं। बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन शव घर लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कादरीगेट थाने के अमेठी कोहना निवासी राजीव अपने परिवार के साथ गंगा नहाने गए थे। पैंटून पुल के पास बेटा आशिक (8) और कार्तिक (10) नहा रहे थे। दोनों गहरे पानी में जाने लगे। जब तक पकड़ने का प्रयास किया, जब तक आशिक गंगा में समा गया। करीब एक घंटे बाद उसे निकाला जा सका। घटना के बाद बहन आशिकी, मां सोनम आदि परिजन बेहाल हैं।


घाटों पर अव्यवस्था जिंदगियों पर पड़ गई भारी
बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर भी प्रशासन ने गंगा के गहरे घाटों पर सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं किए थे। स्नान के दौरान किसी भी स्थान पर पुलिस व्यवस्था नहीं दिखाई दी। यही नहीं गहरे जल में बैरिकेडिंग भी कराने की जरूरत नहीं समझी गई। घाट पर खड़े लोग ही अपनों की देखरेख करते दिखे। लोग यही कहते दिखे कि पुलिस अगर जागरूक होती तो यह हादसे न होते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed