फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Farmer died due to bike collision

Farrukhabad: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौत, भतीजे की शादी में गया था

Tue, 27 Jun 2023 07:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 27 Jun 2023 07:27 PM IST
सार

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में हुए सड़क हादसे में किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Farrukhabad: Farmer died due to bike collision
पूसेलाल की फाइल फोटो व लोहिया अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में भतीजे की शादी में शामिल होने गए किसान को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। इससे खुशी के माहौल में चीख-पुकार मच गई। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी पूसेलाल कठेरिया (49) के छोटे भाई अरविंद के पुत्र अरुण की सोमवार को शादी थी। बरात कायमगंज क्षेत्र के गांव ब्रह्मपुर गई थी।

विज्ञापन


पूसेलाल रात 12 बजे कायमगंज-अलीगंज मुख्यमार्ग पर बरात के साथ चल रहे थे। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे पूसेलाल के सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन सीएचसी के बाद उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से परिजन निजी अस्पताल ले गए। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पूसेलाल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इसके बाद परिजन दोबारा लोहिया अस्पताल लाए और शव मोर्चरी में रखवा दिया। भाई अरविंद ने बताया कि पूसे खेती करते थे। उनकी पत्नी का निधन हो चुका है। मां वर्मा देवी और पुत्र ओमशरण हैं। वह पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। छोटे भाइयों में अरविंद के अलावा धर्मेंद्र, भूरे और रंजीत हैं। परिवार में बेटे की शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं। अचानक पूसे की मौत की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। गमगीन माहौल में बहू विदा होकर घर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed