फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Farmer crushed to death by unknown vehicle returning to village after performing Rudrabhishek

Farrukhabad: अज्ञात वाहन से कुचलकर किसान की मौत, रुद्राभिषेक कर लौट रहे थे गांव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 16 Feb 2026 12:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 16 Feb 2026 12:37 PM IST
सार

Farrukhabad News: राजेपुर के हरिहरपुर में रुद्राभिषेक कर घर लौट रहे बुजुर्ग किसान की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। खुशियां मना रहा परिवार अब मातम में डूबा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू क दी है।

विज्ञापन
Farrukhabad Farmer crushed to death by unknown vehicle returning to village after performing Rudrabhishek
विश्वनाथ सिंह की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में मंदिर में महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक के बाद रविवार रात को वापस जाते समय गांव के पास किसी वाहन की टक्कर से ग्रामीण की मौत हो गई। इससे परिजन में चीख पुकार मच गई। पुलिस वाहन को तलाश करने में जुटी है।

विज्ञापन

राजेपुर के गांव हरिहरपुर निवासी विश्वनाथ सिंह (60) रविवार को महाशिवरात्रि पर फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर गांव से एक किलोमीटर दूर गांव धर्मपुर स्थित शिव मंदिर पर परिवार सहित रुद्राभिषेक करने गए थे। वहां वह रात करीब एक बजे वापस घर जा रहे थे। तभी गांव के पास रोड पर कर रहे थे। तभी किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

विज्ञापन

परिजन रो-रोकर बेहाल
इससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विश्वनाथ खेती करते थे। पत्नी शांति देवी, पुत्र कौशलेंद्र सिंह व सौरभ सिंह सहित परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed