{"_id":"69a022c02d0caa15c4048b80","slug":"farrukhabad-elderly-couple-murdered-after-entering-their-home-scattered-belongings-raise-suspicion-of-robbery-2026-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती की हत्या; सामान बिखरा देख लूट की आशंका, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती की हत्या; सामान बिखरा देख लूट की आशंका, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Thu, 26 Feb 2026 04:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 26 Feb 2026 04:09 PM IST
सार
Farrukhabad News: कायमगंज के मोहल्ला कूंचा में बुजुर्ग दंपती की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। दूध देने युवक के पहुंचने पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस लूट के इरादे से की गई हत्या के एंगल पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कूंचा निवासी पुरुषोत्तम कौशल (70) व पत्नी पुष्पा देवी (65) की गोद ली हुई बेटी गुनगुन की करीब आठ पूर्व शादी हो गई थी। घर में दंपती ही रहते थे। बृहस्पतिवार दोपहर को मोहल्ले का युवक दूध देने के लिए पहुंचा। आवाज देने पर कोई जवाब अंदर से नहीं आया। इस पर उसे दरवाजे में धक्का दिया वह खुल गया।
विज्ञापन
उसने अंदर जाकर देखा, तो पुरुषोत्तम का शव बेड और उनकी पत्नी पुष्पा देवी का शव बेड के पास ही पड़ा था। पुरुषोत्तम के गले में रस्सी कसी थी। युवक के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने घर में छानबीन की तो कुछ सामान बिखरा पड़ा था। उनकी बेटी को घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
किसी को घर के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा
बेटी शादी जनपद एटा थाना अलीगंज के गांव अकबरपुर में हुई है। उसका पति गुरुग्राम में बैंक में नौकरी करता है। शुरुआती जांच में लूट के बाद दंपती की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस अभी तक इस मामले में कुछ भी बताने से बच रही है। फॉरेंसिक टीम को मामले की जानकारी दी गई है। इसके चलते अभी किसी को घर के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।