{"_id":"5ea0751c8ebc3e90224c07f8","slug":"farrukhabad-doubt-on-the-date-of-evaluation-of-the-board-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा की कापियाें की जांच की तारीख पर संशय, 25 अप्रैल से शुरू होना था मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा की कापियाें की जांच की तारीख पर संशय, 25 अप्रैल से शुरू होना था मूल्यांकन
Wed, 22 Apr 2020 10:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 25 अप्रैल से शुरू करवाने तैैयारी के निर्देश शुक्रवार को हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मिले थे। इसके बाद प्रदेश में कोरोना के मरीजों की लगातार संख्या बढ़ने से अभी तक मूल्यांकन की कोई तिथि घोषित नहीं हुई है।
कोरोना को लेकर लॉकडाउन होने से यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन स्थगित हो गया था। शुक्रवार को शासन ने 25 अप्रैल से मूल्यांकन कार्य शुरू करवाने की तैयारी किए जाने के जिला विद्यालय निरीक्षक को आदेश दिए थे।
डीआईओएस डा. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने दोनों केंद्रों पर दो शिफ्ट में मूल्यांकन कराने की तैयारी की। 21 अप्रैल तक इस संबंध में आदेश आने की संभावना थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि अभी तक शासन से मूल्यांकन की कोई तिथि नहीं आई है।
विज्ञापन
इससे 25 अप्रैल से मूल्यांकन शुरू होना मुश्किल है। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इससे प्रदेश सरकार ने अभी तक कोई निर्णय लेकर अवगत नहीं कराया है। उन्होंने तैयारियां पूरी कर ली है। आदेश आते ही मूल्यांकन कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।