{"_id":"66bca82ee8f9417b990c2cb3","slug":"farrukhabad-condition-of-four-children-deteriorated-after-eating-puri-from-the-bhandara-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: भंडारे की पूड़ी खाने से चार बच्चों की हालत बिगड़ी, उल्टी-दस्त होने पर अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: भंडारे की पूड़ी खाने से चार बच्चों की हालत बिगड़ी, उल्टी-दस्त होने पर अस्पताल में कराया भर्ती
Wed, 14 Aug 2024 06:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 14 Aug 2024 06:21 PM IST
सार
Farrukhabad News: भंडारे की पूड़ी खाने से चार बच्चों की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने बच्चों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में स्कूल से आते वक्त रास्ते में मंदिर पर हो रहे भंडारे की पूड़ी खाने से चार बच्चों की हालत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त बंद न होने पर परिजनों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार बताया जा रहा है। फतेहगढ़ कोतवाली के गांव याकूतगंज निवासी प्रदीप कुमार ने उल्टी-दस्त से पीड़ित अपनी बेटी दिव्या (9), नव्या (7), पुत्र अंश (6) और भतीजे आर्यन (11) को बुधवार सुबह लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
प्रदीप ने बताया कि सोमवार को गांव के एक मंदिर में भंडारा था। चारों बच्चे स्कूल से लौटते वक्त रास्ते में भंडारे की पूड़ी खाकर घर लौटे। कुछ देर बाद उन्होेंने पेट में दर्द होने की शिकायत की। बाद में चारों बच्चों को उल्टी दस्त होने लगे। स्थानीय डॉक्टर से दवाई ली, मगर कोई फायदा नहीं हुआ। जब हालत बिगड़ने लगी, तो चारों बच्चों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां बच्चों की हालत में सुधार है। उन्होंने बताया कि पूड़ी कच्ची होने की आशंका है।