{"_id":"6a09eee859b005fbcd05d960","slug":"farrukhabad-cng-filled-truck-leaks-on-highway-vehicles-queue-up-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: हाईवे पर सीएनजी भरे ट्रक में लीकेज, वाहनों की लगी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: हाईवे पर सीएनजी भरे ट्रक में लीकेज, वाहनों की लगी कतारें
Sun, 17 May 2026 10:09 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 17 May 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
इटावा-बरेली हाईवे पर खड़ा सीएचसी से भरा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
कादरीगेट थाना क्षेत्र के मसेनी स्थित हाईवे पर एक ट्रक में भरी सीएनजी लीक हो गई। चालक ने वाहन खड़ा करके हादसे की आशंका में नीचे उतर गया। दहशत में हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर दमकल गाड़ी पहुंची। गनीमत रही कि गैस रिसाव के समय कोई हादसा नहीं हुआ। पुलिस ने वाहनों को निकाला।
विज्ञापन
रविवार देर रात एक ट्रक सीएनजी लेकर इटावा की ओर जा रहा था। ट्रक में मसेनी चौराहे से 100 मीटर पहले ही गैस रिसाव होने लगा। लोगों ने शोर मचाया, तो चालक साइड में खड़ा करके ट्रक से उतर गया। लीकेज होते ही हाईवे के दोनों वाहनों की कतारें लग गईं। इसी दौरान दमकल विभाग की टीम पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक के आसपास सुरक्षा घेरा बना लिया। आधा घंटे में सिलिंडरों की गैस खत्म होने पर रिसाव बंद हुआ। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने वाहनों को निकाला गया। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि सीएनजी गैस का रिसाव हो गया था। कोई हादसा नहीं हुआ। कुछ देर में ही यातायात सामान्य हो गया।
विज्ञापन