{"_id":"640d941173cf1e3a710663d8","slug":"farrukhabad-chowki-siege-in-protest-against-the-assault-and-molestation-of-a-teenager-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: किशोरी से मारपीट व छेड़छाड़ के विरोध में चौकी का घेराव, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: किशोरी से मारपीट व छेड़छाड़ के विरोध में चौकी का घेराव, नारेबाजी
Sun, 12 Mar 2023 02:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 12 Mar 2023 02:54 PM IST
विज्ञापन
नारेबाजी करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में शहर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी शनिवार देर रात हैंडपंप पर पानी भरने गईं थी। वहां बैठे युवक ने किशोरी से गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर किशोरी को जमीन पर गिराकर पीटा और छेड़छाड़ की। किशोरी ने युवक के परिजनों से शिकायत की तो दबंग घर में घुस आए और परिजनों को पीट दिया।
आरोपियों ने जातिसूचक गाली देकर जान से मरने की धमकी दी। पीड़िता ने रात में ही कोतवाली में तहरीर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए सफाई कर्मचारी रविवार सुबह 11 बजे नखास चौकी पहुंचे। नारेबाजी कर पुलिस का विरोध किया। काफी समझाने पर कर्मचारी माने।