Farrukhabad: रंगदारी मांगने में माफिया अनुपम सहित 10 के खिलाफ मुकदमा, पढ़ें पूरा मामला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में माफिया अनुपम सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी पर रंगदारी मांगने का आरोप है।
विस्तार
रंगदारी मांगने में माफिया अनुपम दुबे व उनके दोनों भाइयों सहित 10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें दबाव बनाकर सहयोगी के नाम पर जमीन का बैनामा करवाने का भी आरोप लगाया है। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गाजीपुर निवासी अमर पाल सिंह ने फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया डॉ अनुपम दुबे (वर्तमान में उम्रकैद की सजा में मथुरा जेल मेंबंद),भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन (25 हजार के इनाम में फरार) ब्लाॅक प्रमुख भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन (वर्तमान में हरदोई जेल में बंद), अभिषेक दुबे उर्फ जीतू दुबे, गांव बरारिख निवासी रामसागर, अवधेश उर्फ भूरे, महेंद्र उर्फ रीशू, सोनी, सौरभ द्विवेदी, गांव सहसापुर निवासी हरिभान के खिलाफ मऊदरवाजा थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
इसमें बताया कि उसके पास गांव अलावलपुर में खेत है। उसने रामसागर से एक लाख रुपये उधार लिया था। इसके एवज में खेत का शर्तिया बैनामा 12 अगस्त 2011 को कर दिया था। ब्याज सहित रामसागर को 1.48 लाख रुपये वापस कर दिए। रामसागर ने 13 अगस्त 2012 को जमीन का वापस उसको बैनामा कर दिया।