Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Body of a young man found behind the GRP outpost injury marks observed on his face and nose

फर्रुखाबाद: जीआरपी चौकी के पीछे मिला युवक का शव, चेहरे-नाक पर मिले चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 12 Nov 2026 12:28 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 12 Nov 2026 12:28 PM IST
सार

Farrukhabad News: कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में जीआरपी चौकी के पीछे सड़क किनारे एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला है। मृतक के चेहरे और नाक पर चोट के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि वो दो दिन पहले ही दिल्ली से अपनी ससुराल आया था।

विज्ञापन
Farrukhabad Body of a young man found behind the GRP outpost injury marks observed on his face and nose
मृतक की फाइल फोटो और घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह जीआरपी चौकी की बाउंड्रीवाल के पीछे सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर सीओ और प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। युवक के चेहरे और नाक पर चोट के निशान मिले हैं।

विज्ञापन

मृतक की पहचान जितेंद्र (42) पुत्र पन्नालाल निवासी के रूप में हुई। वह दिल्ली के सरिता विहार में रहकर सिलाई का काम करता था। उसकी ससुराल नवाबगंज में है। बताया गया कि वह दो दिन पहले दिल्ली से आया था, लेकिन ससुराल नहीं पहुंचा। वह शराब पीने का आदी था।

विज्ञापन
Trending Videos





शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पर उसका साला शनि और अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। पत्नी जूली को भी घटना की जानकारी दी गई है। उसका पुत्र आशीष (21) है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया शराब के नशे में गिरने और ठंड लगने से मौत होने की आशंका है। मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed