{"_id":"6707ce2062d90a0db60c985a","slug":"farrukhabad-aunt-killed-nephew-due-to-love-affair-with-brother-in-law-2024-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: देवर से प्रेम संबंध में ताई ने की थी भतीजे की हत्या, जहर देकर मारा फिर झाड़ियों में फेंका था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: देवर से प्रेम संबंध में ताई ने की थी भतीजे की हत्या, जहर देकर मारा फिर झाड़ियों में फेंका था शव
Thu, 10 Oct 2024 06:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 10 Oct 2024 06:27 PM IST
सार
Farrukhabad News: देवर से प्रेम संबंध में ताई ने ही भतीजे को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने हत्यारोपी ताई को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवर से प्रेम संबंध में ताई ने ही भतीजे की कीटनाशक दवा पिलाकर हत्या कर दी। रात में शव को झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने ताई को गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमे में भाई-बहन की नामजदगी गलत पाई गई। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी राजू का चार वर्ष का पुत्र आशू चार अक्तूबर की दोपहर को दरवाजे पर खेल रहा था। अचानक वह दरवाजे से लापता हो गया। परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चला। बाबा धनपाल ने थाने में सूचना दी।
पुलिस परिजनों के साथ गांव में आशू की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसका शव झाड़ियों से बरामद हो गया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर डॉक्टर ने जहर की पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया था। आठ अक्तूबर को पुलिस ने बाबा धनपाल की तहरीर पर पड़ोसी जूली व उसके भाई सुरजीत के खिलाफ नाती की जहर देकर हत्या करने व शव झाड़ियों में फेंकने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस परिजनों के साथ गांव में आशू की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसका शव झाड़ियों से बरामद हो गया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर डॉक्टर ने जहर की पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया था। आठ अक्तूबर को पुलिस ने बाबा धनपाल की तहरीर पर पड़ोसी जूली व उसके भाई सुरजीत के खिलाफ नाती की जहर देकर हत्या करने व शव झाड़ियों में फेंकने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस ने इस मामले में आशू की चचेरी ताई कुंती को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में कुंती ने बताया कि उसका आशू के पिता राजू से प्रेम प्रसंग था। वह राजू से बहुत प्यार करती है। राजू से उसकी दिन में कई बार बात होती थी। 10 सितंबर को राजू केरल में नौकरी करने के लिए चला गया। उसके बार-बार बुलाने पर भी राजू वापस नहीं आ रहा था। ऐसे में कुंती ने राजू को धमकी दी कि वह ऐसा काम कर देगी कि तुम जीवन भर याद रखोगे।
विज्ञापन
ऐसे में चार अक्तूबर को आशू को बहलाकर घर में बुलाया और उसको पानी में डालकर कीटनाशक पिला दिया। आशू की मौत हो गई। रात में सुरजीत की छत से आशू के शव को खंडहर की झाड़ियों में फेंक दिया था। जूली व उसके भाई सुरजीत की नामजदगी गलत पाई गई। एएसपी डॉ संजय कुमार ने पुलिस लाइन के सभागार में आशू की हत्या का खुलासा किया। एसओ बलराज भाटी को समय से खुलासा करने पर बधाई दी। पुलिस ने आरोपी कुंती को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।