फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad and Kanpur Emerge as Winners in Taekwondo Championship

Kanpur News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में फर्रुखाबाद और कानपुर बने विजेता

Fri, 08 May 2026 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Farrukhabad and Kanpur Emerge as Winners in Taekwondo Championship
कानपुर। कानपुर ताइक्वांडो अकादमी की ओर से इंटर डिस्ट्रिक्ट स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन कल्याणपुर स्थित साई पब्लिक इंटर कॉलेज गुबा गार्डन में किया गया। ताइक्वांडो क्योरगी वर्ग में फर्रुखाबाद ने पहला, कानपुर ने दूसरा और बांदा ने तीसरा स्थान पाया। पूमसे वर्ग में कानपुर ने पहला, फतेहपुर ने दूसरा और रायबरेली ने तीसरा स्थान पाया। स्पीड किक स्पर्धा में वाराणसी ने पहला और शाहजहांपुर ने दूसरा स्थान पाया। प्रतियोगिता में 10 जिलों के 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


उद्घाटन राम नरेश पाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंत में विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। संचालन आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता और सचिव आरुष यादव ने किया। इस अवसर पर रवि बाजपेयी, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. कोमल यादव, शैलेंद्र गुप्ता, अनुराग द्विवेदी, उमेश गौड़, रवींद्र तिवारी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed