फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: An elderly woman fell from a roof after being attacked by monkeys

Farrukhabad: बंदरों के हमले से छत से गिरी वृद्धा की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 14 Feb 2026 09:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 14 Feb 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: An elderly woman fell from a roof after being attacked by monkeys
बंदरों के हमले से मरी वृद्धा के रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव खुड़ना में बंदरों के हमले से एक वृद्ध महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शनिवार को वीरवती (73) ने मकान की छत पर दाल और गेहूं सूखने के लिए डाले थे। वह वहीं बैठकर अनाज की रखवाली कर रही थीं। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। बंदरों से बचने के लिए वह घबराकर भागीं, लेकिन संतुलन बिगड़ने से छत से सीधे सड़क पर जा गिरीं। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे। वृद्धा की मौत से घर में चीख-पुकार मच गई। महिला की एक पुत्री प्रीति है। उसकी शादी हो चुकी है। ग्राम प्रधान सुधीर गंगवार ने बताया कि महिला छत पर अनाज की रखवाली कर रही थीं, तभी बंदरों के हमले से वह छत से नीचे गिर गईं और उनकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed