फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Accident Roadways bus coming from Etah collided with a tree many passengers injured

Farrukhabad Accident: एटा से आ रही रोडवेज बस पेड़ से टकराई, उड़े परखच्चे और मची चीख-पुकार, कई यात्री घायल

Tue, 03 Mar 2026 09:58 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 03 Mar 2026 09:58 AM IST
सार

Farrukhabad News: फैजबाग के पास एटा-फर्रुखाबाद मार्ग पर रोडवेज बस पेड़ से टकराने से बड़ा हादसा हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है, जहां उनका उपचार जारी है।

विज्ञापन
Farrukhabad Accident Roadways bus coming from Etah collided with a tree many passengers injured
Farrukhabad Road Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के फैजबाग क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एटा से यात्रियों को लेकर आ रही फर्रुखाबाद डिपो की एक अनुबंधित बस सुबह करीब साढ़े छह बजे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन





सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि बस चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस घायलों की पहचान करने और उनके परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया में जुटी है। प्राथमिक रूप से हादसे का कारण चालक को झपकी आना माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed