फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: 84 couples got married under a pavilion

Farrukhabad: एक मंडप के नीचे 83 जोड़ों ने लिए फेरे, एक का हुआ निकाह, पंडाल में गूंजे वेदमंत्र और आयतें

Sat, 19 Nov 2022 06:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Nov 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: 84 couples got married under a pavilion
सामूहिक विवाह - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद में एक मंडप के नीचे वेदमंत्र उच्चारण और कुरान आयतों के साथ 84 जोड़े एक दूजे के हो गए। कन्याओं को उपहार देकर विदा किया गया। 83 जोड़ों ने फेरे लिए और एक का निकाह कराया गया। घराती और बरातियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल और उनकी पत्नी पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने शहर बढ़पुर स्थित एक मैरिज लॉन में सामूहिक विवाह का आयोजन किया।

विज्ञापन


इसमें 84 हिंदू बेटियों के हाथ पीले और एक मुस्लिम बेटी का निकाह किया गया। आयोजन स्थल पर घराती और बरातियों के लिए रुकने और भोजन की विशेष व्यवस्था की गई। बेटियों को उपहार में बक्सा, साड़ी, सलवार सूट, शॉल, पैंट-शर्ट, सुहाग पिटारी, मंगलसूत्र, पायल, बिछिया, नथनी, डिनर सेट, कुकर, अलमारी, पलंग, गद्दा, रजाई, मिक्सी, गैस सिलिंडर-चूल्हा  व कुर्सी सेट दिया गया। दरवाजे के बर्तन भी भेंट किए। सामूहिक विवाह के चलते शहर में गुरुवार रात भर सफाई अभियान चलाया गया।

विज्ञापन

मुख्यमार्ग ही नहीं गलियों में भी चूना डाला गया। शहर होली-दिवाली त्योहारों से भी अधिक साफ दिखाई दिया। इसकी खासी चर्चा रही। पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने कहा कि पिता विशन स्वरूप अग्रवाल बड़े सेवाभावी थे। उन्हीं के आदर्शों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। वर्ष 2008 से लगातार बेटियों का विवाह हो रहा है। कन्याओं के आशीर्वाद से सभी मनोरथ पूरे हो रहे हैं। आर्थिक स्थिति से कमजोर माता-पिता बेटी को भार न समझे। उन्होंने आह्वान किया कि बालिग बेटी के लिए माता-पिता रिश्ता ढूंढें। उनकी शादी वह खुद करवा देंगे। इस मौके पर कई अधिकारी और शहर के गणमान्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed