फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three accused acquitted after 35 years

Farrukhabad News: 35 साल बाद तीन आरोपी दोषमुक्त

Tue, 27 Oct 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Three accused acquitted after 35 years
फर्रुखाबाद। करीब 35 साल तक अदालत में मुकदमे की सुनवाई चली, लेकिन अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित नहीं कर सका। जानलेवा हमला, घर में घुसकर मारपीट और बलवा करने के मुकदमे के वादी और एक अन्य गवाह की मौत हो गई। अदालत में केवल डॉक्टर की गवाही हो सकी। मेडिकल रिपोर्ट में चोटों की पुष्टि हुई, लेकिन यह साबित नहीं हुआ कि चोटें आरोपियों ने ही पहुंचाई थीं। साक्ष्यों की कमी के चलते अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, त्वरित न्यायालय संख्या-01 संजय कुमार की अदालत ने तीन आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन


कन्नौज के थाना गुरसहायगंज में वर्ष 1988 में ग्राम सराय दौलत निवासी सत्यप्रकाश गुप्ता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि प्रधानी के चुनाव की रंजिश में सात जुलाई 1988 की रात आरोपियों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की और तमंचे से फायर किया था। इस मामले में जयराम सिंह, अमर सिंह, ओमप्रकाश और सियाराम के खिलाफ मुकदमा चला। विचारण के दौरान ओमप्रकाश की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष ने केवल चिकित्सक को गवाह के रूप में पेश किया। डॉक्टर ने सत्यप्रकाश के शरीर पर छह चोटें मिलने की पुष्टि की, लेकिन सभी चोटें साधारण थीं। उन्होंने यह भी बताया कि चोटें गिरने से आ सकती थीं। वादी सत्यप्रकाश और गवाह रामसेवक की मृत्यु के कारण उनकी गवाही नहीं हो सकी। अन्य किसी प्रत्यक्षदर्शी को भी अदालत में पेश नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने माना कि केवल चोटों की मेडिकल रिपोर्ट से यह साबित नहीं होता कि घटना आरोपियों ने ही की थी। अभियोजन पक्ष आरोपियों की भूमिका और उन पर लगाए गए आरोपों को साबित नहीं कर सका। इसी आधार पर आरोपी गांव सराय दौलत निवासी जयराम सिंह, अमर सिंह और सियाराम को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed