{"_id":"6adfa32afecbc0624809e939","slug":"work-on-the-rob-at-the-devrampur-nagla-khairband-crossing-will-begin-in-december-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-112289-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: देवरामपुर, नगला खैरबंद क्रॉसिंग पर आरओबी का दिसंबर में शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: देवरामपुर, नगला खैरबंद क्रॉसिंग पर आरओबी का दिसंबर में शुरू होगा काम
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद-कानपुर व फर्रुखाबाद-टूंडला रेलमार्ग पर देवरामपुर और नगला खैरबंद रेलवे क्रॉसिंगों पर एक किमी लंबे ओवरब्रिज का निर्माण दिसंबर में शुरू हो जाएगा। कार्यदायी संस्था ने ढिलावल के पास निर्माण के लिए मशीनें लगाना शुरू कर दिया है। दो-लेन ओवरब्रिज की चौड़ाई 7.50 मीटर होगी। इसके निर्माण में करीब 100 करोड़ की लागत आएगी।
फर्रुखाबाद-कायमगंज-दिल्ली मार्ग पर देवरामपुर व नगला खैरबंद रेलवे क्रॉसिंग पर 45 ट्रेनों के आवागमन के चलते हर घंटे दो बार लगने वाले जाम से निजात मिलने की उम्मीद बंधी है। दोनों रेलवे क्रॉसिंगों पर ओवरब्रिज बनाने की दो साल पहले मिली वित्तीय स्वीकृति अब साकार रूप लेने जा रही है।
सेतु निगम की कानपुर इकाई की देखरेख में दिसंबर से निर्माण शुरू कराने की तैयारी तेज कर दी गई है। इसके लिए कार्यदायी संस्था ने ढिलावल के पास किराये की जमीन पर प्लांट बनाने का काम शुरू कर दिया है। बड़ी मशीनें लगाई जा रही हैं। 1,013.71 मीटर के ओवरब्रिज निर्माण में 100 करोड़ की लागत आएगी। यह ओवरब्रिज दोनों रेलवे क्रॉसिंगों के ऊपर से होकर गुजरेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
क्रॉसिंगों के बीच बसे लोगों के लिए बनेगा रैंप
देवरामपुर और नगला खैरबंद रेलवे क्रॉसिंगों के बीच में गांव बसा है। शहर के लोगों ने भी अपने प्रतिष्ठान और आवास बनाए हैं। इन लोगों की सुविधा के लिए पुल के दोनों तरफ रैंप बनाया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- --
24 घंटे में गुजरती हैं 45 ट्रेनें
फर्रुखाबाद-टूंडला और कासगंज-कानपुर रेल मार्ग पर 24 घंटे में रोजाना 45 ट्रेनें गुजरती हैं, इनमें मालगाड़ियां भी शामिल हैं। कानपुर में एलिवेटेड रेलमार्ग बनने के बाद लंबे रूट की ट्रेनों के बढ़ने की उम्मीद है।
-- -- -- -- -- -- -- --
जाम से मिलेगी मुक्ति, रेल लाइन के पार बढ़ेगी आबादी
कासगंज-कानपुर रेल लाइन पर ट्रेनों की संख्या में दिनोंदिन इजाफा हो रहा है। ऐसे में जाम आम हो गया है। ओवरब्रिज बनने के बाद जाम से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी। लिहाजा रेल लाइन के दूसरी तरफ ढिलावल के आसपास और बाईपास पर आबादी में भी तेजी से इजाफा होगा।
-- -- -- -- -- -- --
-कार्यदायी संस्था ने निर्माण के लिए प्लांट लगाना शुरू कर दिया है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में निर्माण शुरू कराने की तैयारी है। -वीरेंद्र चतुर्वेदी, एई, सेतु निगम इकाई, कानपुर