फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Amidst a display of multicolored lights, the Ram Barat (procession of Lord Ram) set forth, and the wedding of Ram and Janaki took place.

Farrukhabad News: सतरंगी रोशनी के बीच निकली राम बरात, राम-जानकी का हुआ विवाह

Tue, 27 Oct 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Amidst a display of multicolored lights, the Ram Barat (procession of Lord Ram) set forth, and the wedding of Ram and Janaki took place.
फर्रुखाबाद। सतरंगी रोशनी, बैंडबाजे और भगवान के जयकारों के बीच सोमवार देर शाम क्षेत्रीय रामलीला परिषद अलीगढ़ की ओर से श्रीराम बरात निकाली गई। बरात अलीगढ़, कड़क्का, विचपुरिया और राजेपुर होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। यहां वैदिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान श्रीराम और माता जानकी का विवाह संपन्न हुआ। बरात के स्वागत में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी।
विज्ञापन

बरात में सबसे आगे प्रथम पूज्य गणेश जी की झांकी चल रही थी। इसके पीछे भगवान शिव, विष्णु-लक्ष्मी, हनुमान जी, नारद जी, मां दुर्गा, मां सरस्वती, राधा-कृष्ण, राजा दशरथ, गुरु वशिष्ठ, विश्वामित्र, राम-लक्ष्मण और भरत-शत्रुघ्न सहित 20 से अधिक झांकियां शामिल रहीं। आकर्षक सजावट और रोशनी से सजी झांकियों को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर बरात का स्वागत किया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान पहुंचने पर विवाह की रस्में पूरी की गईं। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्यामवीर सिंह चौहान, विवेक सिंह, पूरन कुशवाह, विनय प्रताप सिंह और सुशील कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed