फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: 11 people of a family get food poisoning after eating biriyani

Farrukhabad: बिरियानी खाने से एक ही परिवार के 11 लोगों को फूड प्वाइजनिंग, अस्पताल में भर्ती

Thu, 07 Mar 2024 10:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 07 Mar 2024 10:38 PM IST
सार

फर्रुखाबाद के राजारामपुर मेई गांव में शादी समारोह में बिरियानी खाने से एक ही परिवार के 11 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Farrukhabad: 11 people of a family get food poisoning after eating biriyani
अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में एक शादी समारोह में सफाई का काम करने वाले परिवार को दी गई चिकिन बिरियानी खाने के बाद 11 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। पेट दर्द, उल्टी व दस्त होने से हालत गंभीर हो गई। इनमें एक किशोरी व सात बच्चे भी शामिल हैं। सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


शमसाबाद थाने के गांव राजारामपुर मेई निवासी राजेश बाल्मीकि (32) गांव के ही मैकू खां के यहां सफाई का काम करते हैं। गुरुवार को बेटे की शादी में बिरियानी की दावत दी गई थी। दोपहर करीब दो बजे मैकू ने राजेश को परिजनों के लिए बिरियानी दी। वह उसे घर लेकर पहुंचे। शाम चार बजे के करीब परिवार के लोगों ने बिरियानी खा ली। खाने के कुछ ही देर बाद पेट दर्द, उल्टी और दस्त होने लगे। परिजनों ने गांव के ही एक झोलाछाप डॉक्टर से दवा ली, मगर हालत गंभीर होती चली गई।
विज्ञापन


इसके बाद एंबुलेंस से राजेश की पत्नी गीता (30), भाई दुर्वेश की पत्नी पूजा (35), दुर्वेश का पुत्र करन (3), पुत्री राधा (3), कामना (13), अंजली (15), नीलम (6), हिना (7), भाई सर्वेश का पुत्र सुरजीत (8), सर्वेश का पुत्र संजीव (5) को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। बालरोग विशेषज्ञ डॉ. हरेंद्र चौहान ने इमरजेंसी पहुंचकर इलाज किया। राजेश ने बताया कि मैकू के यहां से बिरियानी मिली थी। उसी को खाने के बाद हालत बिगड़ी है। पीड़ित साथ में बिरियानी भी लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed