{"_id":"6a05a9aa79924f06eb0e6eb9","slug":"farrukhabad-10th-grade-student-run-over-by-truck-dies-while-going-to-fetch-medicine-mob-beats-conductor-2026-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: 10वीं की छात्रा को ट्रक ने रौंदा, दवा लेने जाते समय मौत, भीड़ ने परिचालक को पीटा, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: 10वीं की छात्रा को ट्रक ने रौंदा, दवा लेने जाते समय मौत, भीड़ ने परिचालक को पीटा, चालक फरार
Thu, 14 May 2026 04:24 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 14 May 2026 04:24 PM IST
सार
Farrukhabad News: कायमगंज में ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, जबकि भीड़ ने परिचालक की पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
farrukhabad road accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज के अलीगंज रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार सुबह बालू लदे ट्रक की टक्कर से हाईस्कूल की छात्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि आक्रोशित भीड़ ने परिचालक की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल परिचालक को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव मंझोला निवासी नेत्रपाल की पुत्री मानसी (17) नगर के एक स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा थी। वह गुरुवार सुबह अपने भतीजे के साथ साइकिल से दवा लेने अस्पताल जा रही थी। तभी अलीगंज रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
परिजनों में मचा कोहराम
परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर जुटी भीड़ ने परिचालक को पकड़कर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिचालक को भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।