फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers were carrying manure in an ambulance in Banda

Banda: एम्बुलेंस में खाद लादकर ले जा रहे थे किसान, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, जांच टीम ने दी क्लीनचिट

Fri, 02 Dec 2022 06:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 02 Dec 2022 06:14 PM IST
सार

तिंदवारी थाना क्षेत्र में यूरिया खाद को एम्बुलेंस पर लादकर ले जाने और कालाबाजारी के मामले की जांच की गई है। दो अधिकारियों ने आरोपों की जांच के बाद क्लीनचिट दे दी है।

विज्ञापन
Farmers were carrying manure in an ambulance in Banda
एम्बुलेंस में खाद लादते किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में एम्बुलेंस में खाद लादने और कालाबाजारी मामले में जांच टीम ने क्लीनचिट दी है। हालांकि एम्बुलेंस संचालक का आधार कार्ड और उनकी खतौनी कब्जे में ले ली है। टीम के मुताबिक कोई साधन न होने पर किसान अपनी एम्बुलेंस पर खाद लादकर ले जा रहे थे।

विज्ञापन

तिंदवारी रोड में मंडी परिषद स्थित पीसीएफ केंद्र में यूरिया खाद के लिए किसानों की लंबी लाइन लग रही है। गुरुवार को एम्बुलेंस में यूरिया खाद लादने का वीडियो वायरल हो गया। कालाबाजारी के आरोप लगे। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर डीएम दीपा रंजन ने जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त एवं निबंधक (सहकारिता) राजेश कुमार और जिला कृषि अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एम्बुलेंस चालक सुशील अवस्थी से पूछताछ की। उनकी खतौनी और आधार कार्ड कब्जे में ले लिया। हालांकि लगभग दो घंटे तक चली जांच में आरोपों को दरकिनार कर अधिकारियों ने क्लीनचिट दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि एम्बुलेंस चिल्ला रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में संबद्ध है। एम्बुलेंस संचालक सुशील अवस्थी और कामता अवस्थी दोनों भाई हैं। दोनों बड़े काश्तकार हैं। अपने इस्तेमाल के लिए खाद ले जा रहे थे।

मामले की जांच के दौरान पूछताछ में सुशील और कामता ने बताया कि अन्य कोई साधन न होने से वह अपनी एम्बुलेंस में खाद ले जा रहे थे। केंद्र रजिस्टर में खाद खरीदने का पूरा ब्योरा दर्ज है। वायरल वीडियो में लगे आरोपों को अधिकारियों ने गलत बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed