फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   farmers troubled due to cattle problem

आवारा जानवरों से परेशान किसानों ने प्रधान को बनाया बंधक, 5 घंटे चला हंगामा

Sun, 13 Jan 2019 11:48 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 13 Jan 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
farmers troubled due to cattle problem
डेमो
कानपुर में नर्वल के रायपुर गांव में आवारा जानवरों से परेशान लाठी-डंडे से लैस किसानों ने रविवार को ग्राम प्रधान बलवीर सिंह को बैठक के बहाने बुलाकर बंधक बना लिया। उनसे कार की चाबी व मोबाइल फोन छीनकर हंगामा किया। जानवरों को गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में बंद कर नारेबाजी की। पुलिस अफसरों ने किसानों को समझा कर शांत कराकर जानवरों को परिसर से बाहर निकाला। हंगामा करीब पांच घंटे तक चला।
विज्ञापन


किसानों ने दोपहर 12:00 बजे गांव में साधन सरकारी समिति के पीछे ऊसर जमीन पर बैठक बुलाई। इसमें ग्राम प्रधान बलवीर सिंह को बुलाया। बलवीर पहुंचे तो लाठी-डंडे से लैस 200 से ज्यादा किसानों ने घेर लिया। कहा कि जानवरों की व्यवस्था कराने पर पर ही छोड़ेंगे। इसके बाद किसानों ने पूरे गांव में घूम रहे 50 से ज्यादा आवारा जानवरों को इकट्ठा कर दोपहर 3:00 बजे प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल विद्यालय परिसर में बंद कर दिया। सूचना पाकर नर्वल थाना प्रभारी फोर्स के साथ वहां पहुंचे और किसानों को समझा कर मामला शांत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed