फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmers surrounded KDA officers who had gone to get work done in New Kanpur City.

Kanpur News: न्यू कानपुर सिटी में काम कराने गए केडीए अफसरों को किसानों ने घेरा

Mon, 06 Jul 2026 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers surrounded KDA officers who had gone to get work done in New Kanpur City.
कानपुर। सिंहपुर में न्यू कानपुर सिटी के पहले फेज का काम शुरू कराने में रविवार को केडीए के अफसरों को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। अधिकारी जब सीवर, पानी की लाइन डलवाने और ड्रेनेज सिस्टम का काम शुरू कराने पहुंचे तो किसानों ने उन्हें घेर लिया। वर्तमान दर के हिसाब से मुआवजा देने की मांग करते हुए महिलाओं और बच्चों को साथ लेकर जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने 30 से अधिक किसानों को हिरासत में लिया तो भीड़ पीछे हटी। इसके बाद काम शुरू कराया गया।
विज्ञापन

केडीए सिंहपुर में प्रस्तावित न्यू कानपुर सिटी की साइट पर करीब 20 किलोमीटर में सीवर, पानी की लाइन बिछाने और ड्रेनेज सिस्टम का काम कराना है। 18 माह में काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है जिसमें करीब 80 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। रविवार को केडीए की पांच जेसीबी ने खोदाई शुरू की तो किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। किसानों का आरोप है कि उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला और काम शुरू करा दिया गया है। इसे लेकर वह कई महीनों से विरोध कर रहे हैं। हिरासत में लिए गए किसानों को पुलिस लाइन से देर शाम छोड़ा गया। इस दौरान केडीए सचिव अभय पांडेय, मुख्य अभियंता आरआरपी सिंह, विशेष कार्याधिकारी शत शुक्ला, अधिशासी अभियंता अमनदीप तिवारी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


जबरन घसीटने का लगाया आरोप
महिलाओं ने कहा कि वह विरोध करने पहुंचीं तो पुलिस ने अभद्रता करते हुए उन्हें, बच्चों और पुरुषों को जबरन घसीट कर एक बस में बैठा दिया। सभी को शहर ले गए और अन्य ग्रामीणों को धक्का देकर खदेड़ दिए। इस वजह से कुछ लोग गिरकर घायल भी हो गए।

परिवार की साढ़े पांच बीघा जमीन का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। पुलिस जबरन मां राजेश्वरी और भाई बीनू को धकियाते हुए बस में बैठाकर ले गई। - माधुरी कुशवाहा

हमारी जमीन है लेकिन केडीए ने मुआवजे पर कोई संतोषजनक जवाब अभी तक नहीं दिया। विरोध करने पर बेटे दीपक को पुलिस पकड़ कर ले गई है। - रामजानकी कुशवाहा
----------------------------

1996 में हुआ था जमीन का अधिग्रहण
केडीए ने साल 1996 में सिंहपुर, गंगपुर चकबदा, संभरपुर, हिंदूपुर, बैरी अकबरपुर की करीब 111.8468 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण न्यू कानपुर सिटी योजना के लिए किया था। किसानों के विरोध के कारण योजना को केडीए धरातल पर नहीं उतार सका है। अब पहले फेज का काम शुरू कराया गया है जो मैनावती मार्ग से सिंहपुर और सिंहपुर से कल्याणपुर के बीच 50 हेक्टेयर जमीन पर होना है। परियोजना में सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए 788 प्लाॅट लाने की तैयारी है। केडीए ने डेढ़ माह पहले भी सीवरेज, ड्रेनेज, पेयजल और सड़क का निर्माण शुरू किया था लेकिन किसानों ने नए सिरे से मुआवजा देने की मांग करते हुए हंगामा कर काम रुकवा दिया था। इसके बाद से किसान हर दिन सिंहपुर में धरना दे रहे हैं।

परियोजना के विकास कार्यों की शुरुआत करा दी गई है। कुछ पुराने किसानों ने विरोध का प्रयास किया था लेकिन पर्याप्त पुलिस बल देख कर वह पीछे हट गए। अब जल्द ही सड़क निर्माण का काम भी शुरू कराने की तैयारी है।
- अभय पांडेय, सचिव, केडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed