फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmers performed on undeclared reduction of electricity

यूपी: बिजली की अघोषित कटौती पर किसानों ने किया प्रदर्शन, जेई को बंधक बनाकर उपकेंद्र में डाला ताला

Sun, 07 Jul 2019 09:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 07 Jul 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
Farmers performed on undeclared reduction of electricity
बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन करते किसाान - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के अमौली ब्लाक के डिघरुवा देवरी हसनपुर विद्युत उपकेंद्र में अघोषित बिजली कटौती से नाराज किसानों ने जमकर हंगामा काटा। अवर अभियंता को बंधक बना कर उपकेंद्र में ताला लगा दिया। फिर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। अधिशासी अभियंता व उपखंड अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर किसानों को शांत कराया।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति बहाल किए जाने के आश्वासन पर धरना खत्म कराया। डिघरूवा उपकेंद्र के विश्व बैंक फीडर की मशीन दो दिन पहले जल गई है। जिसको अभी तक सही नहीं किया गया है। इससे देवरी हसनपुर  अर्गल, बसफरा, डिघरुवा, भौराजपुर, दामोदरपुर, मदियाखेड़ा, पांडेपुर, प्रसादपुर के किसानों ने सुबह नौ बजे उपकेंद्र का घेराव किया।
विज्ञापन


 

उपकेंद्र के जेई अभिनाष यादव और किसानों से झड़प हुई। गुस्साए किसानों ने उपकेंद्र में ताला लगाकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। जली हुई मशीनों को सही कराने को कहा। उपकेंद्र में किसानों के प्रदर्शन की सूचना पर अधिशासी अभियंता आरएन सिंह व उपखंड अधिकारी प्रशांत शुक्ला मौके पर पहुंचे। अधिशासी अभियंता से किसानों ने जेई पर वसूली करने का आरोप लगाया।

अधिशासी अभियंता आरएन सिंह ने जांच कराने को कहा। तब किसानों का गुस्सा शांत हुआ। साथ ही 10 दिन में उपकेंद्र की सभी मशीनों को दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष खजुहा अंकित शुक्ला, नवनीत, संजय, दीपक,  रवि, कुलदीप,  रामप्रकाश, रामू, पवन अवस्थी, दिनेश और देवरी चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार सुमन मौजूद  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed