फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   farmers helpless in jalaun

इस गांव में दबंगों की दादागिरी के आगे किसान बेबस

Fri, 04 Nov 2016 09:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 04 Nov 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
farmers helpless in jalaun
डेमो
जालौन के सरावन में ग्रामीण इलाकों में किसान सिंचाई के लिए परेशान हो रहा है। हदरुख रजबहा पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इससे गंधा नाले में पानी नहीं आ रहा है। इस वजह से किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। क्षेत्रीय किसानों ने जिला प्रशासन को दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र भेजा है। 
विज्ञापन


इस समय किसानों को सिंचाई के लिए पानी की बेहद आवश्यकता है। कुछ स्थानों पर जरूरत भर पानी न मिलने से सिंचाई अधर में लटकी है।

मौजूदा समय में हदरुख रजबहा पर आसपास के दबंगों ने कब्जा कर लिया है और नहरों से रजबहे में आने वाले पानी को गंधा नाला में नहीं पहुंचने दे रहे हैं। इससे किसान खासा परेशान हैं। किसान करन सिंह, गोविंद सिंह, कमलापत कुशवाहा, ब्रजमोहन सिंह, खेमराज सिंह आदि का कहना है कि दबंगों की हेकड़ी के चलते किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं। कई मर्तबा इसको लेकर विवाद भी हो चुका हैं। इसके बावजूद दबंग अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन

 

विभागीय अधिकारियों को भी इस संदर्भ में अवगत करा चुके हैं, लेकिन वह कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। क्षेत्रीय किसानों ने जिला प्रशासन से उचिम कदम उठाने की मांग की। इस संबंध में माधौगढ़ एसडीएम सुरेश चंद्र का कहना है कि यदि दबंग गंधा नाले में पानी नहीं आने दे रहे हैं तो वह इसकी जांच कराएंगे। मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed