{"_id":"6a674aefac2e7652610e697d","slug":"farmers-frustrated-by-power-outages-and-low-voltage-lock-up-power-station-create-a-ruckus-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: बिजली कटौती व लो-वोल्टेज से परेशान किसानों ने पावर हाउस पर जड़ा ताला, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: बिजली कटौती व लो-वोल्टेज से परेशान किसानों ने पावर हाउस पर जड़ा ताला, किया हंगामा
Mon, 27 Jul 2026 06:08 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 27 Jul 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
पावर हाउस पर जड़ा ताला
- फोटो : अमर उजाला
अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे किसानों का गुस्सा सोमवार की दोपहर उफान पर आ गया। अपनी मांगों को लेकर आक्रोशित किसानों ने उदनपुर पावर हाउस पर ताला जड़ दिया और जमकर हंगामा किया। किसानों का कहना है कि बारिश की कमी के चलते धान की फसल पूरी तरह नलकूपों पर निर्भर है, लेकिन लगातार हो रही बिजली कटौती और लो-वोल्टेज के कारण उन्हें पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है।
किसानों ने बताया कि बिजली की अनुपलब्धता के कारण उनके खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं, जिससे उनकी मेहनत पर पानी फिरने का खतरा मंडराने लगा है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे और किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं हुए। इस दौरान, ग्रामीणों ने जेई (जूनियर इंजीनियर) को भी घेर लिया। किसानों की मांग है कि जब तक उच्चाधिकारी मौके पर आकर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करते, तब तक वे पावर हाउस से नहीं हटेंगे।