Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmers can now buy fertilizers from 24 centers including IFFCO, Kribhco and PCF.

Kanpur News: इफको, कृभको व पीसीएफ समेत 24 केंद्रों पर अब खाद ले सकते किसान

Sat, 31 Oct 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 31 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Farmers can now buy fertilizers from 24 centers including IFFCO, Kribhco and PCF.
कानपुर देहात। सचिवों की हड़ताल की वजह से जिले की 86 साधन सहकारी समितियों में तालाबंदी है। करीब 10 दिन से इन समितियों से खाद नहीं बंट सकी है। ऐसे में अब इफको, कृभको, पीसीएफ समेत अन्य 24 केंद्रों पर खाद वितरण का निर्णय लिया गया है। कुछ केंद्रों पर खाद खेप है, अन्य में शनिवार को खाद खेप भेजी जाएगी। दस ब्लॉकों में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत यह केंद्र तय किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब तीन लाख से अधिक पंजीकृत किसान हैं। रबी सीजन में गेहूं, चना, आलू, सरसों आदि की बोआई की जानी है। इसके लिए डीएपी और एनपीके की जरूरत है। इधर, समितियों के सचिव राजकोष से वेतन की मांग कर हड़ताल पर चले गए हैं। इसके चलते किसानों को खाद (उर्वरक) नहीं मिल पा रही है। सचिवों की हड़ताल पर कोई निर्णय नहीं आ सका है। माना जा रहा है कि हड़ताल लंबी खिचेगी। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से ब्लॉकवार वैकल्पिक उर्वरक वितरण केंद्रों की व्यवस्था की गई है। जिला कृषि अधिकारी प्राची पांडेय ने बताया कि फसल संस्तुति के आधार पर ही वैकल्पिक क्रय केंद्रों से उर्वरकों का वितरण किया जाएगा। खाद पीओएस (पॉश) मशीन से ही बांटी जाएगी। स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर एवं रेट व स्टॉक बोर्ड अपडेट रखना अनिवार्य है।
विज्ञापन

......................
किसानों को इन केंद्रों पर मिलेगी खाद
अकबरपुर : कृभको केंद्र मुरीदपुर, थोक केंद्रीय उपभोक्ता भंडार अकबरपुर, एग्री जंक्शन केंद्र रूरा, थोक केंद्रीय उपभोक्ता भंडार तिगाई, आईएफएफडीसी बिगाही, एग्री जंक्शन केंद्र अकबरपुर, आईएफएफडीसी पातेपुर लालपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरवनखेड़ा: पीसीएफ किसान सेवा केंद्र गजनेर।
मैथा: एग्री जंक्शन केंद्र काशीपुर, इफको ई-बाजार शिवली।
डेरापुर: आईएफएफडीसी अंबियापुर, आईएफएफडीसी मुंगीसापुर।
झींझक: आईएफएफडीसी बान बाजार, कॉमन सर्विस सेंटर झींझक।
संदलपुर: पीसीएफ किसान सेवा केंद्र जैतापुर, कॉमन सर्विस सेंटर असवी।
राजपुर: किसान बीज सहकारी समिति सिकंदरा, आईएफएफडीसी रसधान।
अमरोहा: क्रय विक्रय समिति पुखरायां, क्रय विक्रय समिति नोनापुर, पीसीएफ मूसानगर, एग्री जंक्शन केंद्र अहिरौली, आईएफएफडीसी मूसानगर।
मलासा: आईएफएफडीसी पुखरायां।
रसूलाबाद: आईएफएफडीसी कहिंजरी, इफको ई-बाजार रसूलाबाद।
..................
किसान यहां कर सकते शिकायत
खाद मिलने में किसी प्रकार की समस्या के निवारण के लिए जिला कृषि अधिकारी कार्यालय (सीयूजी) नंबर 7839882512 या फिर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता के नंबर 9956029702 पर संपर्क किया जा सकता है। एडीसीओ अरविंद के नंबर 9026408492 पर भी जानकारी की जा सकती है।
..................
जनपद में उपलब्ध है यूरिया एवं डीएपी उर्वरक
जिला कृषि अधिकारी प्राची पांडेय ने बताया कि जनपद में 26624 मीट्रिक टन यूरिया एवं 9588 मीट्रिक टन डीएपी उर्वरक उपलब्ध है। किसान फार्मर रजिस्ट्री, आधार एवं खतौनी के आधार पर फसल संस्तुति के अनुसार खाद ले सकते हैं। इसके साथ ही फास्फेटिक उर्वरकों में एनपीके 7322 मीट्रिक टन, सिंगल सुपर फास्फेट (एसएसपी) 2328 मीट्रिक टन, पोटाश 359 मीट्रिक टन उपलब्ध है।

.................
फोटो- 27 रसूलाबाद सहकारी समिति में बंद ताला। संवाद
रसूलाबाद की 15 समितियों में तालाबंदी, किसान परेशान
रसूलाबाद। राजकोष से वेतन की मांग कर सचिव हड़ताल पर हैं। इधर रसूलाबाद क्षेत्र की पंद्रह साधन सहकारी समितियों में ताला बंद है। ऐसे में खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। गेहूं, जौ, लाही, आलू आदि की बोआई के लिए जरूरी डीएपी नहीं मिल पा रही है। साधन सहकारी समितियों के सचिवों के हड़ताल को करीब दस दिन हो चुके हैं। साधन समिति सचिव परिषद उत्तर प्रदेश के जिला मंत्री संजय सिंह ने बताया कि अभी सचिवों को कमीशन मिलता है। इससे महंगाई के समय में परिवार चलाना मुश्किल है। लंबे समय से वेतन की मांग की जा रही है। सुनवाई नहीं हुई तो अब हड़ताल की जा रही है। इधर, महेरा ग्राम निवासी अर्जुन सिंह, कहिंजरी निवासी पप्पू तिवारी, मलखानपुर निवासी जगतपाल सिंह, गदाईपुर निवासी शिव सिंह यादव आदि ने बताया कि समितियों में तालाबंद होने से डीएपी नहीं मिल पा रही है। निजी दुकानों पर महंगी डीएपी खरीदना पड़ रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed