{"_id":"5d90e93a8ebc3e93ac721059","slug":"farmer-suicide-in-etawah-due-to-loan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा: कर्ज के दबाव से टूटे किसान ने की खुदकुशी, बाग में पेड़ से बंधे फंदे पर लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: कर्ज के दबाव से टूटे किसान ने की खुदकुशी, बाग में पेड़ से बंधे फंदे पर लटकता मिला शव
Mon, 30 Sep 2019 09:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 30 Sep 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
किसान की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक और अन्य लोगों से लिए कर्ज की अदायगी न कर पाने से परेशान बकेवर क्षेत्र के एक किसान ने गले में फंदा कसकर जान दे दी। वारदात से किसान के घर में कोहराम मच गया। उझियानी गांव के संजय उर्फ संजू माथुर (38) पुत्र अमर सिंह का शव रविवार सुबह नगला शुक्ल के पास बाग में पेड़ से लटकता मिला।
संजय के चाचा अजब सिंह ने बताया कि दो बीघा जमीन पर निर्भर संजय ने वर्ष 2011 में पत्नी शशि के नाम से स्टेट बैंक महेवा से भैंस पालन के लिए 50 हजार रुपये लोन लिया था। इस कर्ज की अदायगी हो नहीं पाई कि वर्ष 2018 में उसने अपने नाम के किसान क्रेडिट कार्ड से 50 हजार रुपये का कर्ज और ले लिया था।

बकायेदारी के पुराने मामले निपटाने के क्रम में लोक अदालत से सिर्फ मूलधन जमा करने पर कर्ज से मुक्ति के निर्देश दिए गए थे। वह मूलधन भी जमा नहीं कर पा रहा था। इस पर बैंक से 15 दिन पहले नोटिस जारी हुआ। इस बीच कुछ अन्य परिचितों से लिए कर्ज की अदायगी का दबाव भी बढ़ रहा था।
मृतक के चाचा के मुताबिक कर्ज को लेकर रविवार भोर में संजय की अपनी पत्नी शशि से कहासुनी हुई। इसके बाद वह साइकिल लेकर घर से चला गया था। कुछ समय बाद बाग में पेड़ से बंधे फंदे पर लटकता हुआ शव मिला। सूचना पर सीओ भरथना आलोक प्रसाद और एसओ बकेवर प्रमोद शुक्ल फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि परिवार वालों ने इसे खुदकुशी का मामला माना है। कोई तहरीर भी नहीं दी है।