{"_id":"5d9b194a8ebc3e0173477d11","slug":"farmer-suicide-due-to-loan-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: फसल खराब होने के बाद बकाया कर्ज से परेशान किसान ने खेत के पास नीम के पेड़ पर लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: फसल खराब होने के बाद बकाया कर्ज से परेशान किसान ने खेत के पास नीम के पेड़ पर लगाई फांसी
Mon, 07 Oct 2019 04:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 07 Oct 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
किसान की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन और मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बांदा के भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र के सौंखर गांव में कर्ज से परेशान किसान रामखिलावन 63 वर्ष ने अपने खेत के पास खड़े नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान की मौत से घर में कोहराम मच गया।
पत्नी ने बताया कि किसान पर इलाहाबाद बैंक सुमेरपुर का करीब दो लाख का कर्जा बकाया है। खरीफ की फसल बारिश से खराब हो जाने से किसान काफी दिनों से परेशान था। परिजनों का कहना हैं कि फसल खराब होने पर बढ़ रहे कर्ज को चुकाने की चिंता ने किसान को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किसान के दोनों बेटे गुजरात मे मेहनत मजदूरी करते हैं। उनको भी सूचना दी गई है। अचानक हुई घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।