फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer Suicide, Attachment notice pasted at former BJP leader house, police made announcement outside the hous

Kanpur Farmer Suicide: पूर्व भाजपा नेता के घर कुर्की की नोटिस चस्पा, घर के बाहर पुलिस ने कराई मुनादी

Mon, 30 Oct 2023 07:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 30 Oct 2023 07:03 PM IST
सार

Kanpur News: सोमवार को पुलिस ने कोर्ट से फरारी का वारंट लेने के बाद भाजपा नेता के श्यामनगर स्थित घर पहुंची। यहां परिजनों की मौजूदगी में मुनादी कराते हुए कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया।

विज्ञापन
Farmer Suicide, Attachment notice pasted at former BJP leader house, police made announcement outside the hous
पूर्व भाजपा नेता के घर कुर्की की नोटिस चस्पा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में किसान बाबू सिंह की आत्महत्या के मामले में फरार चल रहे पूर्व भाजपा नेता डॉ. प्रियरंजन दिवाकर उर्फ आशू के घर पुलिस ने सोमवार को कुर्की का नोटिस चस्पा करने पहुंची। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में उसके मैनपुरी और चकेरी के श्यामनगर स्थित निवासी पर नोटिस चस्पा किया। इस दौरान मुनादी भी कराई गई, लेकिन सिर्फ दिखावे के लिए कहीं न कहीं उसका रसूख चकेरी पुलिस पर दिखा।

विज्ञापन

हालांकि पुलिस अफसरों ने नोटिस चस्पा होने की जानकारी से इंकार किया। किसान बाबू सिंह की आत्महत्या के बाद पुलिस ने उनकी पत्नी बिटान देवी ने पूर्व भाजपा नेता डॉ. प्रियरंजन आशू दिवाकर, राहुल जैन, मधुर पांडेय, शिवम सिंह चौहान, जितेंद्र और बबलू यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में राहुल जैन और मधुर पांडेय को पुलिस जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन

शहर और आसपास के कई जिलों में दबिश दी
वहीं, बाकी चार फरार है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में शहर और आसपास के कई जिलों में दबिश दी, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। इस बीच पुलिस फरार आरोपियों के घर कुर्की की नोटिस चस्पा कर दी थी, लेकिन भाजपा नेता की मां की मौत के बाद उसके घर कुर्की की नोटिस चस्पा नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन



इन स्थितियों में की जाएगी घर की कुर्की
सोमवार को पुलिस ने कोर्ट से फरारी का वारंट लेने के बाद भाजपा नेता के श्यामनगर स्थित घर पहुंची। यहां परिजनों की मौजूदगी में मुनादी कराते हुए कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया। अब अगर एक माह के अंदर आरोपी सरेंडर नहीं करता या पुलिस नहीं पकड़ पाती है, तो घर की कुर्की की जाएगी। सूत्रों के अनुसार चकेरी पुलिस जिस समय भाजपा नेता के घर पहुंची। उस दौरान उसके परिजन दूसरे मकान में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed