फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer strangulated to death in enmity, accused was threatening for reconciliation, case filed against four

Banda Murder: रंजिश में किसान की गला दबाकर हत्या, आरोपी दे रहा था सुलह की धमकी, चार पर मुकदमा दर्ज

Sat, 28 Jan 2023 06:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 28 Jan 2023 06:39 PM IST
सार

पैलानी थाना क्षेत्र में अधेड़ की रंजिश में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसमें आरोपी पीड़ित परिवार को सुलह की धमकी दे रहा था। पुलिस ने चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Farmer strangulated to death in enmity, accused was threatening for reconciliation, case filed against four
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में रंजिश के चलते किसान की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव जंगल में पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार की देर शाम किसान को गांव के दो लोग उसे घर से बुला ले गए थे। शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। मां की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के मरझा गांव निवासी कल्लू सिंह (50) का शव गांव से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित जंगल के रास्ते पर शुक्रवार की रात पड़ा मिला। छोटे भाई नरेंद्र सिंह गौर ने बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे गांव के ही प्रेमचंद्र पाल उर्फ बंदर और बलराम पाल भाई कल्लू को अपने साथ बातचीत करने के बहाने ले गए।
विज्ञापन

करीब घंटा भर बाद जब कल्लू की खोजबीन की गई तो शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई नरेंद्र का आरोप है कि मृतक ने आरोपियों के घर के लड़कों के खिलाफ कुछ माह पूर्व न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी दे रहा था सुलह की धमकी
इसको लेकर आरोपी पक्ष 15 दिन से मुकदमे में सुलह करने को लेकर धमकी दे रहे थे। उधर, घटनास्थल का देर रात एसपी अभिनंदन, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने मुआयना किया। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड टीम ने साक्ष्य जुटाए। गांव में पुलिस बल तैनात किया है।

चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट
मृतक के तीन पुत्र व चार पुत्रियां हैं। दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। खेती किसानी करता था। उसके नाम आठ बीघा जमीन है। वह बाहर जाकर मजदूरी भी करता था। थानाध्यक्ष ने बताया मृतक की मां सावित्री देवी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कल्लू का शव बनियान और कच्छे में मिला है। पूर्व में वाहन दुर्घटना होने के कारण वह सही से चल भी नहीं पाता था। सांस का रोगी था। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मां की तहरीर पर चार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।  -लक्ष्मी निवास मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक, बांदा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed