फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   farmer sit before DM car in farrukhabad

डीएम की कार के आगे कूदा किसान, परेशान ग्रामीणों ने किया घेराव

Mon, 26 Nov 2018 08:20 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 26 Nov 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
farmer sit before DM car in farrukhabad
कार के आगे बैठे ग्रामीणों को समझातीं डीएम - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में कटान से परेशान ग्रामीणों ने डीएम का घेराव कर कलक्ट्रेट परिसर में जमकर हंगामा किया। डीएम पिछले दरवाजे से निकलीं तो एक ग्रामीण ने कार के आगे कूद कर डीएम को रोक लिया। इसके बाद जिलाधिकारी व सर्वोदय मंडल के नेता में नोकझोंक हुई। एसडीएम अमृतपुर के आश्वासन पर वह लोग चार दिन का समय देकर चले गए।
विज्ञापन


अमृतपुर क्षेत्र का गांव हरसिंहपुर कायस्थ गंगा नदी से कुछ ही दूरी पर है। यहां पर गंगा नदी से लगातार कटान हो रहा है। करीब 100 बीघा खेत कट चुके हैं। इसी को लेकर सोमवार को करीब 60 से 70 ग्रामीण परिवार के साथ सर्वोदय मंडल के पूर्व महामंत्री लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंच गए। वहां पर डीएम कार्यालय के सामने ही वह लोग बैठ गए। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट आरए चौहान ज्ञापन लेने पहुंचे व ग्रामीणों को समझा कर वापस भेजने का प्रयास किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि लिखित आश्वासन लिए बिना वह यहां से नहीं जाएंगे। साथ ही ग्रामीण जिलाधिकारी से मिलने की बात भी कहने लगे। इसी दौरान जिलाधिकारी पिछले दरवाजे से अपनी कार में बैठ कर जाने लगीं। ग्रामीणों ने देखा तो वह उन्हें रोकने कार की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ग्रामीण कार के आगे कूद गया...

इसी दौरान एक ग्रामीण कार के आगे कूद गया, इस पर चालक ने कार रोक दी। ग्रामीणों ने कार को घेर लिया। डीएम ने ग्रामीणों को वहां से हट कर धरना स्थल पर प्रदर्शन करने को कहा। लेकिन ग्रामीण हटने को तैयार नहीं हुए। 

सर्वोदय मंडल के पूर्व महामंत्री लक्ष्मण सिंह कार के आगे ही बैठ गए। बोले कार मेरे ऊपर से ही होकर गुजरेगी, तब जिलाधिकारी बाहर आईं। उनसे लक्ष्मण सिंह की तीखी नोकझोंक हो गई। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या हमारी भी समस्या है। वह मामले को दिखवाएंगी। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें तो जाने दिया, लेकिन वह कलक्ट्रेट परिसर में ही डटे रहे।

इसी दौरान लक्ष्मण सिंह की फोन पर अमृतपुर एसडीएम से बात हुई। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह खुद मंगलवार को गांव जाकर मामले को देखेंगे। साथ ही एक्सईएन सिंचाई व एक्सईएन नहर विभाग को भी बुलाया जाएगा। ग्रामीणों की कट गई फसल की पैमाइश करवाने के बाद मुआवजा दिलाया जाएगा। इसके बाद वह लोग दो दिन की मोहलत देकर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed