फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer sat on hunger strike over land possession

Kanpur News: जमीन पर कब्जे को लेकर अनशन पर बैठा किसान

Tue, 24 Jun 2025 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 24 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Farmer sat on hunger strike over land possession
आमरण अनशन पर बैठे किसान को समझाती नायब तहसीलदार। - फोटो : संवाद
सिकंदरा (कानपुर देहात)। तहसील क्षेत्र के खासबरा निवासी किसान सोमवार को तहसील में अनशन पर बैठ गए। उन्होंने कुछ लोगों पर जमीन कब्जा करने व रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है। जानकारी पर पहुंची नायब तहसीलदार ने समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सिकंदरा तहसील परिसर में दोपहर को खासवरा निवासी किसान रविंद्र कुमार कटियार आमरण अनशन पर बैठ गए। जानकारी पर नायब तहसीलदार सुप्रिया पहुंची और समझाया। किसान ने आरोप लगाते हुए बताया कि पैलावर स्थित उनकी जमीन कुछ लोगों ने ज्यादा जोत रखी है। पास से निकले चकरोड को काटकर पूर्व प्रधान ने अपने खेत में मिला लिया। आरोप लगाया कि स्थानीय लेखपालों से साठगांठ कर पैमाइश नहीं कराई जा रही है। साथ ही उसे झूठे मुकदमें में फंसाने की बात कहकर धमकाया जा रहा है। उसने जमीन की पैमाइश करा खेत की मेड़ बनवाए जाने, चकरोड में मिलाई गई खेत की जमीन निकलवाने की मांग की। इस पर नायब तहसीलदार ने जांच कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed