फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer murdered in Hardoi, Throat cut with a sharp weapon, then head crushed with a brick

हरदोई में किसान की हत्या: धारदार हथियार से काटा गला, फिर ईंट से कुचला सिर, चारपाई पर पड़ा मिला शव, जांच शुरू

Wed, 22 May 2024 11:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 22 May 2024 11:52 AM IST
सार

Hardoi News: पचदेवरा थाना क्षेत्र में किसान की धारदार हथियार और ईंट से कूंचकर नृशंस हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Farmer murdered in Hardoi, Throat cut with a sharp weapon, then head crushed with a brick
hardoi murder case - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र के बिलसरहिलन गांव में किसान की धारदार हथियार और ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। उसका शव खेत में पड़ी झोपड़ी के बाहर चारपाई पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही, ग्रामीणों की भीड़ भी एकत्रित हो गई।

विज्ञापन

बिलसरहिलन निवासी बबलू (32) खेती करता था। पिता राजकुमार के मुताबिक बबलू मंगलवार रात दस बजे गांव से दो सौ मीटर दूर स्थित खेत में मूंगफली की फसल की रखवाली करने के लिए गया था। बुधवार सुबह लगभग छह बजे राज कुमार खेत गया, तो बबलू का शव चारपाई पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

धारदार हथियार से गले पर वार किया गया था और चेहरा व सिर ईंट से कुचला गया था। मौके पर खून से सनी ईंट भी पड़ी मिली। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। मृतक के पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या करने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed