फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   farmer locked animals in the school

फसलों को पहुंचाया नुकसान तो ग्रामीणों ने स्कूल में बंद किए मवेशी, चार घंटे बाद पुलिस ने कराया मुक्त

Sat, 22 Jun 2019 10:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 22 Jun 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
farmer locked animals in the school
ग्रामीणों ने फसल बरबाद हाेने पर स्कूल में बंद किए मवेशी - फोटो : अमर उजाला
हरदोई के पीला महुआ गांव में अन्ना मवेशियों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने से नाराज ग्रामीणों ने 200 मवेशियों को गांव के जूनियर स्कूल में बंद कर दिया। राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह मामला संभाला और मवेशियों को आजाद कराया। 
विज्ञापन


ग्राम पीला महुआ व उसके आसपास के क्षेत्र में बड़ी तादात में घूम रहे अन्ना मवेशी किसानों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। शनिवार को इससे नाराज ग्रामीणों ने पहले खेतों में घूम रहे अन्ना मवेशियों को एकत्र किया। दोपहर दो बजे गांव स्थित जूनियर स्कूल के गेट का ताला तोड़कर दो सौ अन्ना मवेशी उसमें बंद कर दिए।
विज्ञापन


 

कई बार अधिकारियों से मवेशियों को पकड़वाने की मांग की जा चुकी है

ग्रामीण सलीम, दिनेश, रामेश्वर, मनीष, रामदयाल आदि ने बताया कि अन्ना मवेशी खेत में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार अधिकारियों से मवेशियों को पकड़वाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की।

इधर ग्रामीणों द्वारा जूनियर स्कूल में अन्ना मवेशी बंद किए जाने की जानकारी मिलने पर कानूनगो आत्माराम व लेखपाल उत्तम कुमार मौके पर पहुंचे लेकिन ग्रामीण उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए।

कानूनगो से इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को समझाया। पुलिस ने शाम छह बजे मवेशियों को आजाद कराया। लेखपाल उत्तम कुमार ने बताया कि जल्द ही क्षेत्र में घूम रहे अन्ना पशुओं को पकड़ कर मंसूरनगर गांव स्थित आश्रय स्थल ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed