{"_id":"67c4a94b083bbe47320684b5","slug":"farmer-hit-by-vehicle-while-leaving-underpass-dies-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-123482-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अंडरपास से निकलते समय किसान को वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अंडरपास से निकलते समय किसान को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
Mon, 03 Mar 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के पेराजोर गांव के पास रेलवे अंडरपास से निकल रहे किसान को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार घायल कर दिया। परिजन इलाज के लिए अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पेराजोर निवासी वीरेंद्र सिंह (58) खेती किसानी करते थे। शनिवार की शाम 8 बजे के करीब वह पैदल पड़ोस के गांव श्यामपुर बाजार गए थे। रात को वह बाजार से लौटते समय रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर वह बगल के अंडर पास से निकल कर जाने लगे। अंडर पास से निकल बाहर की ओर आते ही तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार घायल कर दिया। काफी देर बाद जानकारी होने पर पहुंचे परिजन उन्हें सीएचसी गजनेर ले गए। यहां पहुंचने पर डॉ. सिद्धगोपाल शर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि सिर व हाथ में चोट अधिक थी।
अनहोनी की जानकारी पर पत्नी नीतू व अन्य परिजन बिलखते रहे। थानाध्यक्ष गजनेर प्रवीण कुमार ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।