फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer gave life due to failure to repay loan

उन्नाव: किसान ने बेटी की शादी में कुछ लोगों से लिया था कर्ज, नहीं चुका पाया तो फांसी पर झूला

Sat, 01 Feb 2020 09:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 01 Feb 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Farmer gave life due to failure to repay loan
फांसी (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala
उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के वसैना गांव में किसान का शव घर की कोठरी में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पत्नी के अनुसार तीन माह पहले बेटी की शादी के लिए कुछ लोगों से कर्ज लिया था।
विज्ञापन


जिसे चुकता न कर पाने से तनाव में रह रहे थे। थाना क्षेत्र के वसैना गांव निवासी अमृतलाल (45) पुत्र मंगल का शव शनिवार दोपहर घर के अंदर बनी कोठरी में लटका मिला। छोटा भाई बाबू किसी काम से कोठरी के अंदर गया तो शव लटका देख दंग रह गया।
विज्ञापन


उसके शोर मचाने पर अन्य परिजनों के साथ मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पत्नी विद्यावती ने बताया कि तीन माह पूर्व पति ने चार बच्चों में बड़ी बेटी की शादी की थी। शादी में उसने कुछ लोगों से उधार रुपये लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे चुकता करने की सोच में वह तनाव में रहते थे। तनाव के चलते ही फंदे से लटककर जान दे दी। बताया कि पति के पास एक बीघा से भी कम खेती थी। खेती के अलावा मजदूरी कर वह परिवार का गुजारा चलाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed