फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer found lying in a pool of blood on his cot under suspicious circumstances

Kanpur News: संदिग्ध हालत में चारपाई पर खून से लथपथ मिला किसान

Sat, 03 Oct 2026 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 03 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Farmer found lying in a pool of blood on his cot under suspicious circumstances
संदलपुर। मंगलपुर थाना क्षेत्र के हिसावा में शुक्रवार सुबह एक किसान घर के बाहर संदिग्ध हालत में खून से लथपथ चारपाई पर मिला। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजने के साथ घटना को लेकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

हिसावा निवासी नंदिनी ने बताया कि पिता अमर सिंह कुशवाहा (40) खेती किसानी करते हैं। जबकि भाई विशाल व प्रभात मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह गांव में पिता व मां रीना के साथ रहती है। बृहस्पतिवार रात आठ बजे के करीब पिता खाना खाने के बाद घर के बाहर चारपाई पर सो गए थे। वहीं, वह घर के अंदर मां के साथ सोई थी। सुबह सात बजे वह पिता को चाय देने गई तो वह बेहोशी की हालत में चारपाई पर खून से लथपथ पड़े मिले। उनके सिर में गहरे घाव थे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि रात में किसी ने पिता के ऊपर धारदार हथियार से हमला किया है। शोर मचाने पर परिजन व पड़ोसी मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने पिता को इलाज के लिए हैलट कानपुर नगर में भर्ती करवाया है। मंगलपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। अभी तक परिजन की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed