{"_id":"65a450b9f8a730497b047396","slug":"farmer-dies-report-filed-against-bike-driver-kanpur-news-c-220-1-akb1003-7678-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: किसान की मौत, बाइक चालक पर दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: किसान की मौत, बाइक चालक पर दर्ज हुई रिपोर्ट
Mon, 15 Jan 2024 02:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
शिवली। बेटी के घर खिचड़ी देकर वापस घर आ रहे किसान की चार दिन पूर्व हरकिशनपुर गांव के पास हादसे में मौत हो गई थी। पत्नी की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
भंगापुरवा गांव निवासी किसान शिवनारायन (53) 11 जनवरी की शाम अपनी लड़की मंजू के घर खिचड़ी देकर साइकिल से वापस घर आ रहे थे। पत्नी मनका ने पुलिस को बताया कि कि मैथा नहर रोड पर हरकिशनपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे कानपुर नगर के बिधनू थाने के गांव कुमटा शंभुवा निवासी बाइक सवार कौशल कुशवाहा ने उन्हें टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाने पर डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। इंस्पेक्टर शिवनारायण सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।